एजुकेशन

UP BTech Counselling Schedule 2023 Released: जारी हुआ यूपी बीटेक काउंसलिंग का शेड्यूल, यहां देखें सबसे पहले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 07:03 PM IST

UP BTech Counselling Schedule 2023 Released: उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग का शेड्यूल रिलीज हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

UP BTech Counselling Schedule 2023 Released: यहां चेक करें यूपी बीटेक काउंसलिंग का शेड्यूल

UP BTech Counselling Schedule 2023 Released: यूपी बीटेक काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसिंग का शेड्यूल रिलीज हो (UP BTech Counselling) गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BTech Counselling Schedule: कुल इतने राउंड में होगी काउंसलिंग

बता दें इस बार यूपी बीटेक की काउंसलिंग कुल 7 राउंड में होगी। काउंसलिंग की शुरुआत 24 जुलाई 2023 से शुरू होकर 5 अगस्त 2023 को दोपहर 3 बजे समाप्त होगी। पहले राउंड का रिजल्ट 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। सीट कंफर्मेशनम के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 होगी। वहीं दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवा, छठा और सातवां राउंड 17, 21, 27, 29 अगस्त, 1 सितंबर और 06 सितंबर को आयोजित की जाएगी। फाइनल दो राउंड सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए होंगे।

UP BTech Counselling Schedule 2023: डाउनलोड करें काउंसलिंग का शेड्यूल

  • सबसे पहले uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
  • यहां UP BTech Counselling Schedule 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बता दें इसके जरिए अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। ऊपर दिए आसान स्टेप के जरिए आप काउंसलिंग का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article