एजुकेशन

UP Board Scrutiny Result 2023: घोषित हुई यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट डेट, upmsp.edu.in पर इस दिन जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 3, 2023, 10:00 PM IST

UP Board Scrutiny Result 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

UP Board Scrutiny Result 2023

Photo : iStock

UP Board Scrutiny Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट 6 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2023: बोर्ड सचिव ने दी सूचना

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट की सूचना बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 6 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट के समय की घोषणा नहीं की गई है। यूपी बोर्ड 10वीं में स्क्रूटनी के लिए कुल 3903 स्टूडेंट्स और 12वीं में 20654 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। ऐसे में बोर्ड कुल 24557 स्टूडेंट्स के नतीजे घोषित करेगा।

UPMSP Scrutiny Result 2023: कब घोषित हुआ रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया गया था। जिसके बाद अपने नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी का मौका दिया गया था। इसके लिए बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब सभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे भी देख सकेंगे।

How to download UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2023

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Sarkari Result 2023: कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं की परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article