एजुकेशन

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखें हुई जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

UP Board Exam Schedule 2025: यूपी बोर्ड ने प्री बोर्ड परीक्षाओं की तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने जो जानकारी दी है , उसके मुताबिक प्री बोर्ड परीक्षाएं 8 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक होंगी। छात्रों को शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होना होगा।

Image

UP Board Pre board 2026 exam schedule declared check examination details and dates

UP Pre Board Exam Schedule: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक प्री बोर्ड परीक्षाएं 8 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना होगा। यह परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं से पहले एक अभ्यास मानी जाती है।

छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा बेहद जरूरी UP Pre Board Exam

प्री बोर्ड परीक्षाएं बेहद जरूरी होती हैं क्योंकि ये मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिस और मूल्यांकन का मौका देती हैं। इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों का पता चलता है और फिर सुधार का भी मौका मिलता है। प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा के साथ-साथ स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन और प्रतियोगी परीक्षाओं के अंक भी समय-समय पर अपलोड करते रहने होंगे। प्री बोर्ड परीक्षा से छात्रों को ये पता चलता है कि किन सब्जेक्स्ट्स पर उन्हें ज्यादा ध्यान देना है।

किसी तरह की लापरवही नहीं होगी बर्दाश्त Board Direction for UP Pre Board Exam

विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करने के साथ-साथ ये भी साफ कर दिया है कि प्री बोर्ड परीक्षा के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रधानाचार्यों को भी ये सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा अच्छी तरह से हो और सही स्टूडेंट्स ही एग्जाम दें। परीक्षा के मूल्यांकन के बाद स्टूडेंट्स को बताया जाएगा कि वे किस सब्जेक्ट्स में कमजोर हैं और किस दिशा में उन्हें मेहनत करने की जरूरत है।

विभाग ने साफ किया है कि परीक्षाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करवाई जाएंगी। ताकि छात्रों को मुख्य बोर्ड परीक्षा का अनुभव मिल सके। स्कूलों को समय रहते सिलेबस पूरा करने की सलाह भी दी गई है। साथ ही छात्रों को परीक्षा पैटर्न से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article