एजुकेशन

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इन गाइडलाइंस पर दें खास ध्यान, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने एकेडमिक ईयर 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा गाइडलाइन जरूर चेक करें। निर्देशों के पालन में जरा सी गलती भारी पड़ सकती है।

Image

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इन गाइडलाइंस

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने एकेडमिक ईयर 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की डेट शीट पहले ही जारी कर दी थी। बता दे कि परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। 18 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं के लिए अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में छात्र अब रिविजन की तरह आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (UP Board Admit Card 2026) जारी किया जाएगा। परीक्षा को लेकर हर साल कड़े निर्देश दिए जाते हैं, ताकि छात्र सतर्क रहते हुए परीक्षा में शामिल हो। परीक्षा के दौरान आपकी एक छोटी सी गलती आपका पूरा साल खराब कर सकती हैं। तो आइए इस स्थिति से बचने के लिए आपको पहले ही अनिवार्य गाइडलाइन के बारे में बताएं।

दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन एक नहीं दो शिफ्ट में किया जाएगा। एक शिफ्ट सुबह 8.30 से 11.45 बजे की है तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक की है। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के 3 घंटे 15 मिनट की अवधि को लेकर निर्देश

बता दें कि सुबह 8.30 बजे और दोपहर में 2 बजे शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में पेपर लिखने की अवधि केवल 3 घंटे की ही है। लेकिन इसमें छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड में बता दें कि परीक्षा का 3 घंटे की ही है, लेकिन इसमें दिया गया 15 मिनट का अतिरिक्त समय छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया है।

UP Board Exam 2026 परीक्षा केंद्रों के नियम

1. कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 (Board Exam 2026) में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा के समय से करीब 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

2. परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना मना है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाला जा सकता है।

3. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

4. परीक्षा सेंटर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी होगी, यदि इस दौरान कोई भी छात्र नकल करता हुआ पकड़ा गया तो उससे आंसर शीट ले ली जाएगी।

बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा के दौरान खुद को शांत रखें और धैर्य के साथ परीक्षा दें। प्रश्न पत्र को सही तरह से पढ़ें और पहले उन सवालों के जवाब दें, जो आपको सबसे अच्छी तरह से आते हैं। ऐसा करने से आप समय पर अपनी परीक्षा पूरी कर पाएंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article