सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों में एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है और पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए एक बेहतर स्कूल की तलाश में हैं।
भारत में कई स्कूल ऐसे हैं जिनकी फीस लाखों रुपये है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा स्कूल कौन सा है। इसकी फीस लाखों नहीं, करोड़ों में है।
दुनिया के सबसे महंगे स्कूलों में शुमार ये स्कूल स्विट्जरलैंड में है और यहां 50 से ज्यादा देशों के बच्चे पढ़ाई के लिए जाते हैं। यहां की फीस जानकर किसी को भी पसीना आ जाएगा।
दुनिया के सबसे महंगे स्कूल का रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड के Institut Le Rosey स्कूल के नाम दर्ज है। इस स्कूल में सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस चुकानी पड़ती है।
इस स्कूल में स्पेन, इजिप्ट, बेल्जियम, ईरान और ग्रीस के राजाओं को शिक्षा मिली थी। इसकी फीस भरना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां आने वाले बच्चों को दुनियाभर की विविधताओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। आवेदन करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट www.rosey.ch/admissions/how-to पर जाना होगा।
यह इकलौता बोर्डिंग स्कूल है जहां दो कैंपस है। इसमें टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज , एक्वेस्ट्रेन सेंटर और करीब 4 अरब की लागत से बना हुआ एक शानदार कॉन्सर्ट हॉल है।
इस स्कूल को 1880 में पॉल कर्नल ने स्थापित किया था। इस स्कूल में लगभग 280 बच्चे ही पढ़ते हैं जो दुनियाभर के अलग-अलग लगभग 50 देशों से आते हैं।