एजुकेशन

UP Board Exam 2025: 8,140 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

UP Board Exam 2025: योगी सरकार की सख्ती से यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 नकलमुक्त और पारदर्शी रूप से संपन्न हुई। योगी सरकार के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और परीक्षा केंद्रों पर 24×7 निगरानी रही। 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की गई ।

Image

UP Board Exam 2025

Photo : iStock

UP Board Exam 2025: योगी सरकार के सख्त निर्देशों के तहत 12 मार्च 2025 को यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। सरकार ने परीक्षा को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए और नकल माफिया को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 1.33 लाख परीक्षा कक्षों और परिसरों में 2.91 लाख से अधिक वॉयस रिकॉर्डर युक्त CCTV कैमरे लगाए गए। प्रयागराज मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित कर 24×7 निगरानी की गई।

नकल रोकने के लिए योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई

सरकार ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कीं। 19 जिलों के 24 परीक्षा केंद्रों पर मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया। 5 जिलों के 5 परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जबकि 17 जिलों के 20 परीक्षा केंद्रों के CCTV बंद होने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और प्रश्नपत्रों की फूलप्रूफ सुरक्षा

योगी सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट उपलब्ध कराए गए, जिससे किसी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत परीक्षा कराई जा सके।

उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित, सोशल मीडिया पर सख्त नजर

उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए QR कोड, क्रमांक संख्या और सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं चार अलग-अलग रंगों में छापी गईं। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर विशेष टीम द्वारा कड़ी नजर रखी गई और फर्जी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई। योगी सरकार ने हर स्तर पर सतर्कता और माइक्रो प्लानिंग के जरिए परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाया। परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बनाकर सख्त निगरानी की।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article