एजुकेशन

UP Board Compartment Exam 2025 Date: घोषित हुई यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

UP Board Compartment Exam 2025 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

UP Board Compartment Exam 2025 Date

UP Board Compartment Exam 2025 Date: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Compartment Exam 2025: किस तारीख को होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। जबकि, प्रैक्टिल परीक्षा 11 जुलाई और 12 जुलाई को होगी।

How to download UP Board Compartment Exam 2025 Notice

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम नोटिस पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन कंपार्टमेंट एग्जाम नोटिस खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Compartment Exam 2025: इस बात का रखें ध्यान

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article