एजुकेशन

UP Board Compartment 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, कौन दे सकता है परीक्षा

UP Board Compartment Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया था। अब कई छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी चाह रहे होंगे।

Image

UP Board Compartment 2026 (image - chatgpt)

UP Board Compartment 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया था। अब कई छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी चाह रहे होंगे। बता दें, यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बोर्ड रिजल्ट के बाद शुरू हो जाती है। फिलहाल कंपार्टमेंट परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन यूपी बोर्ड की ओर से बहुत जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जानें कैसे करेंगे रजिस्ट्रेशन और कौन दे सकता है परीक्षा

जो लोग दोबारा से परिणाम देखना चाह रहे हैं, वे upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। जानें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण के बारे में

  • ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (स्टेप-बाय-स्टेप)
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • जिन विषयों में परीक्षा देनी है, उनका चयन करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
UP Board Compartment 2026

UP Board Compartment 2026

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 कब होगी? UP Board Compartment Exam Date 2026

अभी तारीख नहीं आई है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परीक्षा जुलाई महीने में कराई जा सकती है।

एक नजर पास प्रतिशत पर

  • कक्षा 10वीं: 90.42% छात्र सफल
  • कक्षा 12वीं: 80.38% छात्र सफल

अच्छे अंक के बावजूद कुछ छात्र निराश

जहां कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ छात्र एक या दो विषयों में असफल होने के कारण निराश हैं। ऐसे छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने अंक सुधारने का एक और मौका मिलेगा।

कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?

वे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हुए हैं। या, वे छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इन सभी को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article