एजुकेशन

UP Board 12 Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, upresults.nic.in से करें चेक, 80.38 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास

UP Board 12 Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड इंटरमी‍डिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र upresults.nic.in से UP Board 12 Result 2026 Check कर सकते हैं।

Image

यूपी बोर्ड 12वीं इंटरमी‍डिएट परीक्षा का रिजल्ट

UP Board 12 Result 2026 OUT (यूपी बोर्ड 12वीं इंटरमी‍डिएट का रिजल्ट 2026 जारी): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 12वीं इंटरमी‍डिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 80.38 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास । जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या रिजल्ट वेबसाइट upresults.nic.in से UP Board 12 Result 2026 Check कर सकते हैं। (upmsp result 2026 class 12) बता दें, बोर्ड ने एक दिन पहले ही UP Board 12 Result 2026 Date and Time की घोषणा कर दी थी, जिसमें बताया गया था कि Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad UP Board Class 10th Result 2026 की घोषणा 23 अप्रैल को शाम 4 बजे करेगी। जानें UP Board 12 Result 2026 kaise check kare

up board 12  result 2026

यहां से देखें टॉपर्स का नाम फोटो के साथ

इस साल, कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से शुरू हुआ था, जबकि 12 मार्च को समापन हो गया था। (UP Board 12 Result 2026) यह परीक्षा पूरे राज्य में 8000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड की समग्र परीक्षा के लिए कुल 53,37,778 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 27,61,696 कक्षा 10 के और 25,76,082 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे।

UP Board 12 Result 2026 Kaise Dekhen, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया है, वे नीचे इन स्टेप्स से स्कोर चेक करें

1. UP बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध 'UP Board Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

4. 'Submit' पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

5. अपना रिजल्ट देखें और उस पेज को डाउनलोड कर लें।

6. इसकी एक हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट) अपने पास सुरक्षित रखें।

बोर्ड ने इन रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। रिजल्ट के साथ-साथ पास प्रतिशत, जिलेवार विवरण, लिंग-वार पास प्रतिशत, टॉपर्स और अन्य विवरण भी जारी किया गया, जिसकी जानकारी जल्द ही इस पेज पर अपडेट की जाएगी।

आप चाहें तो इन रिजल्ट को देखने के लिए DigiLocker या SMS का भी सहारा ले सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article