एजुकेशन

UP Board 10th Result 2026 OUT: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, upresults.nic.in से करें मार्कशीट डाउनलोड

UP Board 10th Result 2026 Declared: यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 4 बजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए 27 लाख से अधिक छात्र upresults.nic.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP Board 10th Result 2026 Declared:

UP Board 10th Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड ने आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों (UP Board 10th Result) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (UP Board Result) लिंक upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर एक्टिवेट हो गया है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी। इसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए थे?

यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में इस साल 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से अकेले 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल 27,50,843 छात्र शामिल हुए थे।

बीते 5 साल का पास प्रतिशत कैसा था

वर्षछात्राओं का पास प्रतिशतछात्र का पास प्रतिशत
202593.87% 88.66%
2024 93.40% 86.05%
2023 93.34% 86.64%
2022 91.69% 85.25%
2021 99.55% 99.52%

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड? (How to Download UP Board 10th Result 2026)

  • सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Board 10th Result Download Link

UP Board 10th Result डिजिलॉकर से करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आप digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
  2. फिर लॉगिन करे या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  3. अब “Education” सेक्शन में जाएं।
  4. छात्र UP Board (UPMSP) का विकल्प का चयन करें।
  5. कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर को दर्ज करें।
  7. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। उन्हें ओरिजनल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूल से रिजल्ट जारी होने के दिन से 10 से 15 दिन के भीतर मिल जाएगा। छात्र स्कूल टीचर के संपर्क में रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article