एजुकेशन

UP Board 2023: जारी हुए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर, जानें कहां से व कैसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 24, 2022, 12:41 PM IST

UP Board Exams 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने हाल ही में कक्षा 12वीं 2023 बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी किए है। ये सैंपल पेपर्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हैं, जिन्हें देखने का तरीका यहां बताया गया है। इसके अलावा यहां यूपी बोर्ड डेटशीट कब तक जारी होगी, इसकी अनुमानित तिथि भी देख सकेंगे

Image

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर

KEY HIGHLIGHTS
  1. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर वेबसाइट पर आ गए हैं।
  2. स्टूडेंट्स इनकी मदद से परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकेंगे
  3. छात्र यहां यूपी बोर्ड 2023 डेटशीट की भी अनुमानित तिथि देख सकेंगे

Up Board Exam Date 2023 For 12th को लेकर बड़ी खबर है, UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2023 में होने वाली कक्षा 12वीं परीक्षा का सैंपल पेपर जारी कर दिया है। up board class 12 sample paper हिंदी, सामान्य हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, सिविक्स, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी सहित कई विषयों के लिए जारी किया गया है। इन सैंपल पेपर में परीक्षा का समय, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या, पेपर के नंबर आदि जानकारी है, जिनके अभ्यास से आप तैयारी को दुरस्त कर सकेंगे।

ऐसे चेक करें UP Board Exams 2023 Sample Papers for Class 12

  • सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर बाएं तरफ 'मॉडल पेपर' पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा, जहां सारे विषयों के मॉडल पेपर देखें जा सकते हैं।

कब तक आएगी यूपी बोर्ड 2023 की डेटशीट

यूपीएमएसपी ने अभी तक यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र जारी करने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, यूपी बोर्ड मार्च 2023 से मई 2023 के बीच बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर सकता है।

यूपी बोर्ड 2022 की टॉपर व पासिंग पर्सेंटेज

2022 में हुई यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था, इस दौरान पासिंग पर्सेंटेज 85.83 गया था। फतेहपुर की दिव्या ने 500 में से 479 अंक हासिल कर टॉप किया था, इसके अलावा उनकी बहन दिव्यांशी ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया और दिव्यांशी ने 477 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया जबकि प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

मॉडल पेपर से फायदा

यूपी बोर्ड के सैंपल पेपर उम्मीदवारों को बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों के प्रकार और पैटर्न को समझने में मदद करेंगे। सैंपल पेपर हल करने से छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा पूरी करने की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article