एजुकेशन

UP Board Result 2025: क्या 15 अपैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट? जानें वायरल नोटिस का सच

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है। नोटिस में कहा गया है कि 10वीं 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा।

Image

UP Board Result 2025

UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट के संबंध में फर्जी सूचनाओं के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। दरअसल, यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है। नोटिस में कहा गया है कि 10वीं 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इसका खंडन किया और बताया कि बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

सोशल मीडिया पर वायरल फेक नोटिस में दावा किया गया है कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में घोषित किया जाएगा। बता दें कि यह सूचना पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

UP Board Notice

UP Board Notice

कब से कब तक हुई थी परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 54.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अकं हासिल करना अनिवार्य है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article