एजुकेशन

UP BEd JEE 2024 Counselling: जारी हो गया यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल, bujhansi.ac.in से करें चेक

UP BEd JEE 2024 Counselling Date: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल 2024 जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार bujhansi.ac.in से शिड्यूल चेक व डाउनलोड करने के अलावा इस खबर में दिए गए लिंक से भी परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।

Image

यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल जारी

UP BEd JEE 2024 Counselling Begins: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने आज, 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर या इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के मााध्यम से अपना काउंसलिंग पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

UP BEd JEE 2024 Counselling Schedule के अनुसार, चॉइस-फिलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 अगस्त है, जिसमें चॉइस-फिलिंग की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।

UP BEd JEE 2024 Counselling Fee

यूपी बीएड जेईई 2024 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये का काउंसलिंग शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त, आधिकारिक विवरणिका में बताए अनुसार 5,000 रुपये का सीट स्वीकृति शुल्क आवश्यक है।

UP BEd JEE 2024 Counselling Registration कैसे करें

चरण 1: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in/ पर जाएं।

चरण 2: UP BEd JEE 2024 Counselling Registration Link पर क्लिक करें।

चरण 3: अपने UP B.Ed JEE क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म एक्सेस करें।

चरण 4: रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से भरें।

चरण 5: स्कैन की गई पासपोर्ट साइज की तस्वीर और कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 6: अपनी पसंदीदा ऑनलाइन भुगतान विधि का उपयोग करके गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

आधिकारिक साइट पर लिखा है -

"उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2024-26 की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया दिनांक -13/08/2024 से प्रारम्भ हो रही है|"

कब आएगा सीट आबंटन का रिजल्ट

UP BEd JEE 2024 Counselling Result 21 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी, स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा और अपने आवंटन विवरण डाउनलोड करने होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article