एजुकेशन

UP BEd Entrance Exam 2024: आ गई यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख, जानें कब होगा एग्जाम

UP BEd Entrance Exam 2024 Date: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इस बीच UP BEd Entrance Exam की तारीख घोषित कर दी गई है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर परीक्षा की डिटेल्स देख सकते हैं।

Image

UP BEd प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित

Photo : iStock

UP BEd Entrance Exam 2024 Date: यूपी के टॉप कॉलेज से बीएड करने के लिए हर साल बीएड UPBEd JEE परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है और अब परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर परीक्षा की डिटेल्स देख सकते हैं।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस साल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से हो रहा है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। इसमें आवेदन करने वाले नीचे बताए जरूरी तारीखों को जरूर ध्यान में रखें।

UP BEd JEE 2024 के लिए जरूरी तारीखें

  1. यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल 2024
  2. यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 7 मई 2024
  3. यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा- 30 मई 2024
  4. यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख- 9 जून 2024
  5. यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा- 30 जून 2024
UP Board Result 2024 LIVE Updates यहां डायरेक्ट लिंक से टेक करें।

एप्लीकेशन फीस

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें अप्लाई करने के लिए Bundelkhand University की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा। इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के युवाओं को फीस के तौर पर 1400 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 700 रुपये है। लेट फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी वालों को 2000 रुपये जमा करने होंगे।

इन कॉलेजों में होगा एडमिशन

  • लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  • डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
  • बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय)
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  • जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
  • सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोईद्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
  • महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article