एजुकेशन

UP B.Ed Admit Admit Card 2023: जारी हुआ यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 6, 2023, 07:24 AM IST

UP B.Ed Admit Card 2023, UP B.ED JEE Admit Card 2023: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP B.Ed Admit Card 2023

UP B.Ed Admit Card 2023, UP B.ED JEE Admit Card 2023: यूपी बीएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की ओर से यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

UP B.Ed Admit Card 2023: ऐसे होगी यूपी बीएड परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपी बीएड सीईटी का आयोजन 15 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से 200 अंको के 100 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे लेकिन गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

UP B.ED JEE Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

यूपी बीएड सीईटी के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UP B.ED JEE Admit Card 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बीएड सीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
UP B.ED JEE 2023: फरवरी में जारी हुआ नोटिफिकेशन

यूपी बीएड सीईटी के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों में बीएड कार्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 10 फरवरी से 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article