UKSSSC Police Constable Result 2025 Declared: उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि खबर में डायरेक्ट लिंक दिया गया है। जानें स्टेप बाय स्टेप कैसे चेक कर सकते हैं परिणाम
UKSSSC Police Constable Result 2025 Pdf में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम हैं। इन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए कितने उम्मीदवार हुए चयनित
रिजल्ट के साथ आज फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। कुल 2,545 उम्मीदवारों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालिफाई किया है। उम्मीदवार UKSSSC Police Constable Result 2025 Online चेक करने कर तरीका देखें।
UKSSSC Police Constable Result 2025 How to Check
- उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक
- ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, उम्मीदवारों को 'रिजल्ट - कांस्टेबल पुलिस (जिला/PAC/IRB)' लिंक पर क्लिक करना होगा
- स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी, उसे डाउनलोड करें
- अपना रोल नंबर खोजने के लिए शॉर्टकट Ctrl + F का इस्तेमाल करें
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों कोडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए तैयार रहने की जरूरत है, जहां उन्हें ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ फोटोकॉपी भी ले जानी होंगी।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- कक्षा 10 पासिंग सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 पासिंग सर्टिफिकेट
- कैटेगरी या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- हॉल टिकट
- वैध फोटो पहचान पत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज तस्वीरें
यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है जो UKSSSC द्वारा आयोजित कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) और कांस्टेबल प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) / इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) (पुरुष) पदों के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, UKSSSC कुल 2,000 कांस्टेबल रिक्तियों को भरेगा।
पूरी चयन प्रक्रिया में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
