एजुकेशन

UKPSC PCS Exam 2024 Postponed: स्थगित हो गई उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा, देखें नई डेट

UKPSC Uttarakhand PCS Exam 2024 Postponed: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 189 खाली पदों पर भर्तियां होनी थी। हालांकि, UKPSC की तरफ से परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया गया है।

Image

उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित

Photo : Times Now Digital

UKPSC Uttarakhand PCS Exam 2024 Postponed New Date: उत्तराखंड सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 189 खाली पदों पर भर्तियां होनी थी। हालांकि, UKPSC की तरफ से परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया गया है। इस परीक्षा के तहत डिप्टी कलेक्टर के 9, डीएसपी के 17, जिला कमांडेंट (होमगार्ड्स) के 5, असिस्टेंट कमिश्नर, राज्यकर के 16 पद शामिल हैं। बता दें कि यह परीक्षा 7 जुलाई को होने वाली थी।

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC के सचिव गिरधारी सिंह के अनुसार एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पीसीएस परीक्षा के जरिए डिप्टी कलेक्टर, होम गार्ड के जिला कमांडेंट, जिला पंचायती राज अधिकारी समेत कुल 189 पद भरे जानें हैं। अब ये परीक्षा 7 जुलाई की जगह 14 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।

UKPSC PCS Exam 2024: वैकेंसी डिटेल्स

उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 18 अप्रैल 2024 तक आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते थे। बता दें कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-

UKPSC PCS Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UKPSC PCS Prelims Exam Admit Card 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  4. अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  5. लॉगिन करते एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. एडमिट कार्ड चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं मेन्स एग्जाम में पास अभ्यर्थियों को आयोग इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। फाइनल सेलेक्शन साक्षात्कार में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article