UKPSC JE Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तराखंड सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां आवेदन करने के लिए 14 अक्टूबर 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदनवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2023 है। यहां आप क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।
UKPSC JE Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।UKPSC JE Age Limit: आयु सीमा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के जूनियर इंजीनियर के पदों पर आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट की जाएगी।UKPSC JE Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें आवदेन
- psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UKPSC JE Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकर कर लिया जाएगा।
