एजुकेशन

UKPCS Uttarakhand PCS Notification 2026 Released: जारी हुआ उत्तराखंड पीसीएस का नोटिफिकेशन, 63 पदों पर होगी सीधी भर्ती

UKPCS Uttarakhand PCS Notification 2026 Released: उत्तराखंड पीसीएस (UKPCS ) 2026 की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है और प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में संभावित।

Image

UKPCS Uttarakhand PCS Notification 2026 Released: जारी हुआ उत्तराखंड पीसीएस का नोटिफिकेशन

UKPCS Uttarakhand PCS Notification 2026 Relased: उत्तराखंड पीसीएस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए कुल 63 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस बात की जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न सरकारी विभागों में 63 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना प्राप्त हुआ है। इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आयोग की ओर से जारी किया जाएगा।

नोटिस में बताया गया है कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन अक्टूबर 2026 के पहले पखवाड़े में किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आगामी विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें तथा आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाले निर्देशों का पालन करें।

UKPCS Uttarakhand PCS Exam Date 2026: कब होगी उत्तराखंड पीसीएस की परीक्षा

बता दें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से राज्य (राज्य सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 अक्टबर के पहले पखवाड़े में आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी यूकेपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UKPCS Uttarakhand PCS Notification 2026 Download: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UKPSC Uttarakhand PCS Notification 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article