एजुकेशन

UK Board 10th, 12th Result 2023: जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 25, 2023, 11:24 AM IST

UBSE UK Board 10th, 12th Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर ठीक 11 बजे जारी कर दिया है।

Image

UBSE 10th 12th Result 2023

Photo : iStock

UBSE UK Board 10th 12th Result 2023 on uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मई को ठीक सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।

UBSE UK Board 10th Result 2023: किसने मारी 10वीं व 12वीं में बाजी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

UBSE 10th 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 मार्च से 6 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक हुई थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई। बता दें कि इस साल 10वीं परीक्षा में 1.32 लाख और 12वीं में 1.27 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सभी स्टूडेंट्स अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UK Board Class 10th 12th Result 2023

  • उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UBSE UK Board Marksheet 2023: डाउनलोड करें मार्कशीट

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की और से कुछ दिनों बाद प्रदान की जाएगा। ध्यान रहे कि बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article