एजुकेशन

UGC NET Re Exam Answer key: यूजीसी नेट री एग्जाम की आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने जून 2026 UGC NET की दोबारा आयोजित की गई परीक्षा के तीन विषयों- अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की अंतरिम आंसर की जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड की जा सकती है।

Image

यूजीसी नेट री एग्जाम 2026 आंसर की

UGC NET Re Exam 2026 Answer key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने जून 2026 UGC NET की दोबारा आयोजित की गई परीक्षा के तीन विषयों- अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की अंतरिम आंसर की जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड की जा सकती है। उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आंसर की के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रक्रिया का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 13 सितंबर की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आंसर की चेक कर लें।

बता दें कि यूजीसी नेट जून 2026 की मूल परीक्षा देशभर में 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। बाद में अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में कई तरह की गड़बड़ियों और गलतियों की शिकायतें सामने आई थीं। NTA की ओर से गठित समिति ने भी इन प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपोग्राफिकल और अन्य प्रकार की त्रुटियों का उल्लेख किया था। इसके बाद इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

इसके बाद अंग्रेजी और कॉमर्स की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को हुई। अब इन परीक्षाओं की अंतरिम आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों के पास अपने उत्तरों की जांच करने और गलत उत्तर होने की स्थिति में आपत्ति दर्ज कराने का मौका है।

UGC NET परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। अंतरिम आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले आंसर की को ध्यान से जांच लें और जरूरत होने पर संबंधित प्रश्न के समर्थन में उपयुक्त प्रमाण भी उपलब्ध कराएं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article