एजुकेशन

UGC NET Final Answer Key 2024: जारी हुई यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

UGC NET Final Answer Key 2024 Pdf Download: यूजीसी नेट एग्जाम की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET Final Answer Key 2024

UGC NET Final Answer Key 2024 PDF Download: यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एग्जाम की फाइनल आंसर-की (UGC NET Final Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Result 2024 Date: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। वहीं, अब इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download UGC NET Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Result 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। बता दें कि यूजीसी नेट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी आजीवन रहती है। हालांकि, जेआरएफ अभ्यर्थियों के लिए सर्टिफिकेट अगले तीन सालों तक ही वैलिड रहता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article