एजुकेशन

CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट, पैटर्न, लास्ट डेट से जुड़ी हर जानकारी

UGC NET Application Form 2024, CSIR UGC Net June 2024 Exam Date Changed: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन एक मई से शुरू हो गए हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 25,26, 27 जून को होगी।

Image

UGC NET June 2024 Application

UGC NET Application Form 2024, CSIR UGC Net June 2024 Exam Date Changed: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन एक मई से शुरू हो गए हैं। वहीं एक बार फिर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी ने CSIR-UGC नेट जून 2024 परीक्षा की डेट बदल दी गई है। सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा नेट और जेआरएफ के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एक मई से लेकर 21 मई 2024 तक Joint CSIR- UGC NET परीक्षा जून 2024 के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं 22 मई से लेकर 23 मई रात 11 बजकर 50 मिनट तक फीस जमा की जा सकेगी। इसके बाद 25 मई से 27 मई तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी।

CSIR UGC Net June 2024 Exam Date

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 25,26, 27 जून को होगी। परीक्षा CBT यानी कंप्यूटर आधारित होगी और परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।

How to apply for CSIR UGC NET June 2024

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ntaonline.in पर जाएं।
  • उसके बाद Apply for CSIR UGC NET June 2024 टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जो फॉर्म ओपन होगा उसमें अपनी समस्त जानकारियां भरें।
  • फोटो, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस सबमिट करें और फाइनल फॉर्म सबमिट करें।

CSIR UGC Net June 2024 Exam Pattern

सीएसआईआर यूजीसी-नेट परीक्षा केवल CBT मोड में ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। परीक्षा में 5 पेपर होंगे, जिनमें से दोनों में ही वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक पेपर की परीक्षा अवधि 3 घंटे है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article