एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2025 Released: जारी हुआ यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ugcet.nta.ac.in पर करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2025, UGC NET December Admit Card 2025 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UGC NET Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड

UGC NET Admit Card 2025, UGC NET December Admit Card 2025 Released: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UGC NET Admit Card 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (UGC NET Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार परीक्षा से 4 दिन पहलेअपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET December Exam Date: कब होगी यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा

बता दें यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षाएं 31 दिसबर, 2 जनवरी, 3 जनवरी, 5 जनवरी, 6 जनवरी और 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET December Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. परीक्षा का नाम
  4. परीक्षा केंद्र का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. हस्ताक्षर
UGC NET Admit Card 2025: Notifiation

UGC NET Admit Card 2025: दो पाली में होगी परीक्षा

परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए, एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित करेगा। सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article