एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2023: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 6, 2023, 12:15 PM IST

UGC NET 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने जा रहा है। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Admit Card 2023

UGC NET 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET June Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र (UGC NET June Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Exam 2023: ऐसे होगी यूजीसी नेट परीक्षा

यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दो शिफ्ट में होगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 300 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

UGC NET Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप जून के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में यूजीसी नेट एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET Admit Card 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकत हैं।
UGC NET Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही फोटो पहचना पत्र भी साल ले जाना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article