UGC NET 2023, UGC NET December Phase II Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा (UGC NET Phase II Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड 2023 (UGC NET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2023 Exam Date: कब हई परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, यूजीसी नेट फेज 1 एग्जाम का आयोजन कुल 57 विषयों के लिए 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। एनटीए अब जल्द ही फेज 2 एग्जाम का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अन्य विषयों के लिए परीक्षा किस तारीख को होगी।
UGC NET Phase II Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेज 2 एग्जाम का शेड्यूल एक या दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होगा। हालांकि, एनटीए एडमिट कार्ड से पहले फेज 2 इंटीमेशम स्लिप भी जारी कर सकता है।
How to download UGC NET Phase II Admit Card 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा में 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान नहीं है। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
