एजुकेशन

UGC NET 2023: यूजीसी नेट एप्लीकेशन की लास्ट डेट नजदीक, ugcnet.nta.nic.in पर जल्द करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 28, 2023, 12:54 PM IST

UGC NET June Exam 2023, UGC NET 2023 Application Date: यूजीसी नेट जून एग्जाम के लिए एप्लीकेशन की लास्ट डेट नजदीक है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

UGC NET 2023

UGC NET 2023, UGC NET June Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया था। योग्य अभ्यर्थी यूजीसी नेट जून परीक्षा (UGC NET June Exam 2023) के लिए 31 मई तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 जून निर्धारित की गई है। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्य माने जाते हैं।

UGC NET June Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। एनटीए की ओर से इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च तक कई चरणों में हुई थी और इसका रिजल्ट 13 अप्रैल को जारी किया गया था।

UGC NET Exam 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

यूजीसी नेट परीक्षा में दोनो पेपर से कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलता है। बता दें कि इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जून के दूसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी करेगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं मिलेगी।

How to apply for UGC NET June Exam 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट जून 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
UGC NET Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1150 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article