एजुकेशन

UGC NET 2022 Exam City Slips: जारी हो गई यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:56 AM IST

UGC NET 2022 phase 4 Exam City Slip Download Link on ugcnet.nta.nic.in: क्या आप भी यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, यदि हां, तो दो बड़े अपडेट्स जान लें, यूजीसी ने 12 अक्टूबर से शुरू परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और 13 अक्टूबर से शुरू परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है।

Image

यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है।
  • 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो गया है।
  • यह 13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए अपडेट जारी किया गया है।

UGC NET 2022 Admit Card, Exam City Slip Download Link on ugcnet.nta.nic.in:NTA ने 12 अक्टूबर की परीक्षा के लिए UGC NET के एडमिट कार्ड और 13 अक्टूबर, 2022 की परीक्षा के लिए UGC NET की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट चरण 4 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से एडमिट कार्ड एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड की जा सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने आखिरकार उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी कर दिया, जो 12 और 13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, बता दें, 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए यूजीसी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जबकि 13 अक्टूबर को होने वाली यूजीसी नेट फेज 4 परीक्षा के लिए UGC NET परीक्षा शहर की पर्ची यानी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

इन अपडेट्स को आप यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से देख सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा शहर की पर्ची कैसे डाउनलोड करें

  • दोनों ही अपडेट्स देखने या डाउनलोड करने के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करने के लिए दिए लिंक दिया गया है, इस पर क्लिक करें
  • यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • आपका यूजीसी नेट प्रवेश पत्र या परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
UGC NET Exam city slip 2022 direct link

ध्यान रहे,एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से परीक्षा केंद्र की जानकारी होती है, 13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, एक्सपर्ट की मानें तो एडमिट कार्ड आज यानी 10 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article