UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का इंतजार 25 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। आइए अब आपको बीते पांच सालों का पास प्रतिशत बताएं और जानें बीते सालों में कब-कब आया था 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट।
उत्तराखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट किस समय होगा जारी?
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा सुबह 10:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिवेट हो जाएगा। बोर्ड ने इस बार समय पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है, ताकि छात्र समय पर अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें।
पांच साल का पास प्रतिशत
| वर्ष | छात्र | लड़कों का पास प्रतिशत | लड़कियों का पास प्रतिशत | कुल पास प्रतिशत |
| 2025 | 1.6 लाख | 80.1 | 86.2 | 83.23 |
| 2024 | 92,020 | 78.97 | 85.96 | 82.63 |
| 2023 | 1,27,236 | 79.74 | 85.38 | 82.63 |
| 2022 | 1,13,164 | 79.74 | 85.38 | 82.63 |
| 2021 | 1,23,485 | 99.4 | 99.71 | 99.56 |
बीते 5 साल में कब-कब आया था रिजल्ट (UK Board Result 2026)
2025: 19 April 2025 — 11:00 AM
2024: 30 April 2024 — 11:30 AM
2023: 25 May 2023 — 11:00 AM
2022: 06 June 2022 — 04:00 PM
उत्तराखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट की ऑनलाइन मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड
1. परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
2. सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
3. होमपेज पर दिए गए 'UK Board 10th Result 2026' या 'UK Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
5. विवरण भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका PDF डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
