Karnataka SSLC Result 2026 Link: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (SSLC) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। कर्नाटक बोर्ड द्वारा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर की जाएगी। (SSLC Result 2026 Karnataka) मार्च से अप्रैल 2026 में आयोजित की गई 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र एक बार नतीजे घोषित होने के बार अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण के माध्यम से परिणाम चेक कर पाएंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
कहां चेक करें SSLC 10th Result 2026 रिजल्ट
- karresults.nic.in
- kseab.karnataka.gov.in
कैसे डाउनलोड करें SSLC 10th Result?
कर्नाटक बोर्ड द्वारा जारी 10वीं का रिजल्ट छात्रों द्वारा नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए SSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
स्टेप 6 - छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड करें।
स्टेप 7 - पीडीएफ बनाएं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी लें।
छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल है। छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से मिलेगी। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूलों द्वारा छात्रों को मार्कशीट प्रदान की जाती है।
