एजुकेशन

UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ubse.uk.gov.in पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 22, 2023, 10:10 PM IST

UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: उत्तराखंड राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूके बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10, 12 की घोषणा करेंगे। बोर्ड ने 17 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी।

Image

UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: 25 मई को आएगा यूके बोर्ड का रिजल्ट

UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE 10th, 12th Board Result 2023) 25 मई को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE Board Result 2023) ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उत्तराखंड के नतीजे राज्य के शिक्षा मुख्यालय (UBSE 10th, 12th Board Result) में सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूके बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10, 12 की घोषणा करेंगे। बोर्ड ने 17 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूके बोर्ड 2023 कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 1,32,115 छात्र उपस्थित हुए और कुल 1,27,236 छात्र 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए।

यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 ऐसे करें चेक:-

  • UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'यूके बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10 और 12' लिंक पर क्लिक करें।
  • अगला, आवश्यक फ़ील्ड में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • विवरण जमा करें और यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट ले लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद आप वेबसाइट (ubse.uk.gov.in) पर यूबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक को भी एक्सेस कर सकेंगे। यूके बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को निर्धारित फील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। बोर्ड की लिखित परीक्षा 16 मार्च 2023 से 6 अप्रैल 2023 तक हुई थी, जिसमें हाईस्कूल में 1,32,000 से अधिक तथा इंटरमीडिएट में 1,27,000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1253 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article