एजुकेशन

TS SSC Result 2024 Declared: तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.31 फीसदी पास, results.bsetelangana.org पर डायरेक्ट करें चेक

Telangana Board 10th SSC Result 2024 Declared: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना (BSE Telangana) द्वारा सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। Telangana SSC Board Exam में इस साल लगभग 5 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट results.bsetelangana.org पर जाना होगा।

Image

तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

TS SSC Class 10th Result 2024 Declared: तेलंगाना बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना (BSE Telangana) द्वारा सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल Telangana SSC Board Exam में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट results.bsetelangana.org पर जाना होगा।

Telangana SSC Board Exam में इस साल लगभग 5 लाख छात्र शामिल हुए थे। तेलंगाना बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट वेबसाइट पर अपलोड हो गई है। अब रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 494207 नियमित छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 451272 पास हुए। पास प्रतिशत 91.31 फीसदी रहा है।छात्र नीचे बताए स्टेप्स से आसानी से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

TS SSC Result 2024 इन स्टेप्स से चेक करें

  • तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.bsetelangana.org पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Check Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद TS SSC Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Telangana SSC Result 2024: कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल की बता करें तो साल 2023 में तेलंगाना एसएससी रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 86 प्रतिशत रहा था, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 84.68 प्रतिशत और लड़कियों का 88.53 प्रतिशत रहा था। वहीं साल 2022 में कुल पास प्रतिशत 90 प्रतिशत रहा था, जिसमें 92.45 प्रतिशत लड़कियां और 87.61 प्रतिशत लड़के पास थे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article