TS Inter Results 2024 Manabadi AP: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) कभी भी 1st Year 2nd Year के नतीजे घोषित कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि अभी तेलंगाना बोर्ड ने अपनी तरफ से TS Inter Results 2024 1st Year 2nd Year Date को लेकर जानकारी या अपडेट नहीं दिया है।
TS Inter Results 2024 Release होने के बाद इन्हें केवल tsbie.cgg.gov.in पर से देखा जा सकेगा। टीएस इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 28 फरवरी को शुरू हुईं और 18 मार्च को समाप्त हुईं थी, जबकि दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षाएं 29 फरवरी को शुरू हुईं और 19 मार्च को समाप्त हुईं।
कैसे देखें Manabadi Inter Results?
एक बार परिणाम आने के बाद, उम्मीदवार परिणाम जांचने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का उपयोग कर सकते हैं:tsbie.cgg.gov.in results देखने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं।- होमपेज पर, TS Inter Results 2024 Link पर क्लिक करें।
- प्रथम वर्ष के परिणाम TS Inter Results 2024 1st Year पर क्लिक करें।
- इसी तरह, दूसरे वर्ष के परिणाम के लिए TS Inter Results 2024 2nd Year पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें। आपके परिणाम एक नई विंडो में दिखाई देंगे।
10 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट
तेलंगाना कक्षा 11 और 12 की परीक्षाओं में लगभग 10 लाख छात्र उपस्थित हुए थे, सभी को रिजल्ट का इंतजार है। पिछले साल, टीएस इंटर के परिणाम 9 मई, 2023 को जारी किए गए थे। लेकिन इस बार जल्दी जारी होने की संभावना है।
