एजुकेशन

TS Inter Results 2024 Date: जल्द जारी होने वाला है तेलंगाना बोर्ड परीक्षा का परिणाम, देखें पासिंग मार्क्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2024, 01:02 PM IST

TS Inter Results 2024 Manabadi: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद आप इन्हें tsbie.cgg.gov.in से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

तेलंगाना बोर्ड परीक्षा का परिणाम

TS Inter Results 2024, Manabadi TS Inter 1st 2nd Year Results 2024 Direct Link: टीएस इंटर परिणाम 2024 की तारीख जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। Manabadi अपडेट के अनुसार, तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी करने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पहले रिजल्ट 9 मई को आने की उम्मीद थी, लेकिन चूंकि मूल्यांकन प्रक्रिया समय से पहले पूरी हो गई है, इसलिए उम्मीदवार जल्द ही रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं।

TSBIE ने 29 फरवरी से 19 मार्च तक टीएस इंटर परीक्षा 2024 आयोजित की। टीएस इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए और अब परिणाम का इंतजार है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे:-

  1. tsbie.cgg.gov.in
  2. results.cgg.gov.in

TS Inter Results 2024 Manabadi Date - टीएस इंटर परिणाम 2024 तारीख

टीएस इंटर परिणाम 2024 अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, TSBIE या किसी भी अधिकारी ने अभी तक टीएस इंटर परिणाम 2024 की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि एपी इंटर के नतीजे इसी हफ्ते घोषित होने की उम्मीद है। रुझानों के अनुसार, टीएस इंटर के परिणाम एपी इंटर के परिणाम के एक सप्ताह बाद जारी होते हैं।

TS Inter Results 2024 Date - टीएस इंटर परिणाम 2024 दिनांक

इवेंट्स दिनांक
टीएस इंटर परीक्षा तिथि 2024 29-फरवरी-2024 से 19-मार्च-2024
टीएस इंटरमीडिएट परिणाम 2024 तिथि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में संभावित
पुनर्मूल्यांकन परिणाम तिथि मई में संभावित
कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां 12-जून-2024 से 20-जून-2024
टीएस इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 7-जुलाई-2024*

TS Inter Result 2024 Download Link को रिजल्ट जारी होते ही timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा।

TS Inter Results 2024: Passing Marks, टीएस इंटर परिणाम 2024: उत्तीर्ण अंक

टीएस इंटर परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने के लिए, एक छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने होंगे। कुल मिलाकर, कुल 1000 अंकों में से 350 अंक आवश्यक हैं।

End of Article