एजुकेशन

TS Inter Supplementary Result 2023 Date: बिग अपडेट! तेलंगाना बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2023, 01:19 PM IST

TS Inter Supplementary Result 2023 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन किसी भी वक्त 12वीं फर्स्ट और सेकेंड ईयर सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां पास होन के लिए छात्रों को संबंधित विषय में 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

Image

TS Inter Supplementary Result 2023 Date: यहां चेक करें तेलंगाना बोर्ड इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट

TS Inter Supplementary Result 2023 Date and Time Kab Aayega: तेलंगाना बोर्ड 12वीं फर्स्ट, सेकेंड ईयर सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन किसी भी वक्त 12वीं फर्स्ट और सेकेंड ईयर सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (TS Inter Supplementary Result ) सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in, manabadi.co.in पर उपलब्ध करवा (TS Inter 1st Year Supplementary Result) दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों के संबंधित विषय में 35 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे।

बता दें इस बार तेलंगाना बोर्ड इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परीक्षा 12 जून से 16 जून और वोकेशनल परीक्षा 17 जून से 19 जून 2023 तक (TS Inter 2nd Year Supplementary Result) निर्धारित थी। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए कुल 1 लाख 60 हजार 874 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

TS Inter 1st, 2nd Year Supplementary Result 2023

  • TS Inter Supplementary Result 2023
  • tsbie.cgg.gov.in, manabadi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TS Intermediate 1st 2nd Year Supplementary Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

TS Inter Supplementary Result: यहां देखें पासिंग पर्सेंटेज

बता दें इस बार तेलंगाना बोर्ड 12वीं फर्स्ट ईयर की परीक्षा 15 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि सेकेंड ईयर की परीक्षा 16 मार्च से 04 अप्रैल 2023 तक निर्धारित थी। वहीं परीक्षा का परिणाम मई में जारी कर दिया गया था। सेकेंड ईयर की परीक्षा में कुल 67.16 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज कुल 72.33 प्रतिशत और लड़कों का पासिंग प्रतिशत कुल 59.21% देखने को मिला था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article