एजुकेशन

Tripura Board 10th 12th Result 2026 OUT: जारी हो गया त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का परिणाम, डायरेक्ट लिंक, मार्कशीट यहां देखें

Tripura Board 10th 12th Result 2026 OUT: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने आज कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Image

Tripura Board Result 2026

Tripura Board 10th 12th Result 2026 OUT: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने आज यानी 8 मई, 2026 को कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे बोर्ड की वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in से अपना परिणाम देख सकेंगे। TBSE Result 2026 Link इस लेख में भी दिया गया है।

TBSE माध्यमिक यानी 10वीं और HS यानी 12वीं के रिजल्ट दोपहर 12 बजे के कुछ देर बाद जारी किए गए। त्रिपुरा बोर्ड माध्यमिक और प्लस टू के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जारी किए गए। लेकिन छात्र DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।जानें रिजल्ट देखने का तरीका

Tripura Board Result 2026

Tripura Board Result 2026

Tripura Board Result 2026 Class 10 या Tripura Board Result 2026 Class 12 कैसे देखें?

TBSE 10वीं, 12वीं के रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी TBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट देख सकेंगे:

चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जाएं।

चरण 2: TBSE Result 2026 Class 12 Link या TBSE Result 2026 Class 10 Link पर क्लिक करें।

चरण 3: TBSE रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर लॉग इन करें।

चरण 4: जानकारी सबमिट करें।

चरण 5: आपकी TBSE मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

रिजल्ट के साथ-साथ, बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) दोनों परीक्षाओं के टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। टॉपर्स की सूची में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों के नाम, उनके अंक और उनकी रैंक शामिल होगी। बोर्ड द्वारा ये सूचियां उपलब्ध कराए जाने के बाद, उन्हें यहां साझा किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article