एजुकेशन

Top Colleges For Fashion Design: 12वीं के बाद टेक्सटाइल डिजाइन में बनाएं करियर, जानें कैसे मिलेगा टॉप कॉलेज में एडमिशन

Top Colleges For Fashion Design, Best Colleges For Textile Design: हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनआईएफटी का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में यदि आप भी 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद टेक्सटाइल डिपार्टमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए भारत के टॉप एनआईएफटी कॉलेज की लिस्ट लेकर आए हैं। यहां आप जान सकते हैं कि इन कॉलेजों में कैसे एडमिशन मिलेगा।

Image

Top Colleges For Fashion Designing: टेक्सटाइल डिजाइनिंग के लिए भारत के टॉप कॉलेज

Top Colleges For Fashion Designing, Best Colleges For Textile Design: 12वीं के बाद छात्रों को अपने करियर की चिंता सताने (Top Colleges For Fashion Designing) लगती है। कुछ छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल या लॉ की तरफ भागते हैं, तो वहीं आर्थिक तंगी के चलते अधिकतर युवा बिना मन के किसी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम में दाखिला ले लेते हैं, जिसे पूरा करते समय निकल जाता है और डिग्री के सिवाय कुछ हाथ (Best Colleges For Textile Design) नहीं लगता। ऐसे में सही समय पर सही विकल्प चुनना सबसे जरूरी है।

इस बीच फैशन के क्षेत्र में लोगों की दिलचस्पी अधिक देखने को मिल रही है। अब एक्टर और मॉडल के अलावा आम लोगों में भी फैशन की समझ विकसित हो रही है। ऐसे में आपके लिए फैशन डिजाइनिंग का कोर्स बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया है। इस एग्जाम को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी देश के टॉप कॉलेजों से फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि देशभर टॉप NIFT कॉलेज और उनकी रैंकिंग के बारे में जान सकते हैं।

NIFT Colleges In India: कुल कितने NIFT कॉलेज

बता दें देशभर में कुल 18 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के कॉलेज और इंस्टीट्यूट हैं। यह सभी कॉलेज और संस्थान वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं और विश्वविद्यालय का स्टेटस मिला हुआ है। यहां फैशन डिजाइनिंग, फैशन कम्युनिकेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, एक्सेसरी डिजाइन, लेदर डिजाइन में 4 साल का बीडीईएस या बीएफ टेक (BF.Tech) मास्टर्स के लिए आप दाखिला ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड एपेरेल मैन्युफैक्चरिंग मैनेजमेंट और फैशन थिंकिंग के कोर्स भी करवाए जाते हैं। यहां आप एनटीए की ओर से जारी देश के टॉप 10 फैशन इस्टीट्यूट के बारे में जान सकते हैं।

NIFT Colleges In India Ran Wise

NIFT दिल्ली 9
NIFT गांधीनगर 14
NIFT चेन्नई15
NIFT हैदराबाद16
NIFT कोलकाता 18
NIFT मुंबई19
NIFT बेंगलुरु 20
NIFT रायबरेली21
NIFT भोपाल 22
NIFT जोधपुर23

NIFT Delhi: नेशनल इंस्टूट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली

फैशन डिजाइनिंग के लिए यह भारत के सबसे टॉप कॉलेजों में से एक है। दिल्ली का यह कॉलेज वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस कॉलेज की स्थापना न्यूयॉर्क के फैशन ऑफ टेक्नोलॉजी के सहयोग से 1986 में की गई थी। यहां से आप 4 साल का बैचलर्स ऑफ डिजाइन (BDES) या बैचलर्स ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (BF Tech) के लिए एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि यहां एडमिशन के लिए पहले आपको एंट्रेंस के दौर से गुजरना होगा। यूजी कोर्स के लिए आपको एनआईएफटी एंट्रेंस क्वालीफाई करना होगी। वहीं पीजी कोर्स के लिए छात्रों को क्रिएटिव एबिलिटि टेस्ट (CAT) पास करना होगा।
NIFT Delhi

NIFT Delhi

NIFT Gandhinagar: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, गांधीनगर

एनआईएफटी गांधीनगर फैशन डिजाइनिंग के लिए टॉप कॉलेजों में से एक है। बता दें यहां टेक्सटाइल डिजाइन, लेदर डिजाइन, फैशन डिजाइन, निटवियर डिजाइन, डिजाइन स्पेस, फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिजाइन और फैशन मैनेजमेंट स्टडीज समेत कुल 8 डिपार्टमेंट हैं। हालांकि यहां भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए एनआईएफटी यूजी का एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करना होता है।
NIFT Gandhinagar

NIFT Gandhinagar

NIFT Chennai: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई

इस कॉलेज की स्थापना स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की मदद से साल 1986 में हुई थी। यह कॉलेज बैचलर ऑफ फैशन डिजाइन के लिए सबसे टॉप कॉलेजों में से एक है। इसके अलावा यह कॉलेज एक्सेसरी डिजाइन, लेदर डिजाइन, निटवियर डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन व फैशन मैनेजमेंट के लिए भी काफी मशहूर है।
NIFT Chennai

NIFT Chennai

NIFT Hyderabad: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद

इस कॉलेज की स्थापना भी साल1986 में हुई थी। यहां आप फैशन स्टडीज, फैशन फॉकास्टिंग एंड ट्रेंड एनालिसिस, हिस्ट्री ऑफ इंडियन कॉस्यूम्स, फैशन मर्चेंडाइजिंग एंड मैनेजमेंट, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, पैटर्न ग्रेडिंग जैसे कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
Best Colleges For Textile Design

Best Colleges For Textile Design

NIFT Kolkata: नेशनल इंस्टूट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, कोलकाता

कोलकाता के एनआईएफटी के इस कॉलेज की स्थापना साल 1955 में हुई थी। यह कॉलेज फैशन डिजाइनिंग, लेदर डिजाइनिंग, फैशन कम्युनिकेशन समेत 7 कोर्सेज के लिए सबसे बेस्ट है। इन 4 डिपार्टमेंट्स से आफ 4 साल का बैचलर ऑफ डिजाइन का कोर्स कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए भी आपको एंट्रेंस क्वालीफाई करना होगा।
Best Colleges For Textile Design

Best Colleges For Textile Design

NIFT Mumbai: नेशनल इंस्टूट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई

एनआईएफटी मुंबई भी टेक्सटाइल डिजाइन के लिए भारत के सबसे टॉप कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज में दाखिले के लिए आपको एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करना होगा। यहां आप यूपी व पीजी कोर्स के अलावा फैशन फिट एंड स्टाइल और फैशन आंत्रप्रेन्योरशिप में डिप्लोमा कर सकते हैं। इन प्रोगाम में एडमिशन के लिए छात्रों को NIFTEE UG और NIFTEEE PG एंट्रेंस टेस्ट के दौर से गुजरना होता है।

NIFT Bangalore: नेशनल इंस्टूट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु

एनआईएफटी बेंगलुरु टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन व फैशन मैनेजमेंट समेत 9 कोर्सेज करवाता है। यहां आप यूजी व पीजी कोर्स के अलावा टेक्सटाइल डिजाइन में पीएचडी भी कर सकते हैं।
NIFT Bangalore

NIFT Bangalore

NIFT Raebareli: नेशनल इंस्टूट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, रायबरेली

NIFT रायबरेली लेदर डिजाइन व निटवियर डिजाइन के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां आप बैचलर्स ऑफ डिजाइन या मास्टर्स ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को NIFTEE PG एंट्रेंस क्वालीफाई करना होगा।

NIFT Bhopal: नेशनल इंस्टूट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, भोपाल

भोपाल में फैशन डिजाइनिंग के लिए यह कॉलेज सबसे बेस्ट है। यहां आप बीडीईएस, एमडीईएस या पीएचडी में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए आपको एंट्रेंस के दौर से गुजरना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article