Today School Closed: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन ने कई जगहों पर छुट्टी की घोषणा की है। कई जगहों पर स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। कई स्कूलों में विंटर वेकेशन ब्रेक (Winter Vacation 2026) चल रहे हैं और कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियों की तारीख आगे कर दी गई है। ऐसे में पेरेंट्स और छात्र दोनों ही स्कूलों की छुट्टी के अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं। वे लगातार सर्च कर रहे हैं कि आज 12 जनवरी को स्कूल बंद हैं फिर खुले? आज यानी 12 जनवरी सोमवार को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है, चलिये इस लेख में जानते हैं। Today School Closed, 12 january School closed
नोएडा में स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट Noida School Closed Today:
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिकारियों ने जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, 15 जनवरी, 2026 तक क्लास 8 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। ये फैसला जिले में CBSE, ICSE, उत्तर प्रदेश बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा।
ये आदेश गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए जारी किया गया है, जिसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बताई गई कैटेगरी में आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करना होगा और जरूरी नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
दिल्ली में स्कूल खुले हैं या बंद Delhi School Closed Today
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड और लगातार घने कोहरे के कारण, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को नर्सरी से क्लास 8 तक के लिए 15 जनवरी, 2026 तक कैंपस बंद रखने को कहा गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यूपी में आज 12 जनवरी स्कूलों की छुट्टी UP School Closed 12 January
यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक पहले से ही शीतकालीन अवकाश है। कई जिलों में डीएम के आदेश से छुट्टियां घोषित की गई हैं। नोएडा में डीएम के आदेश से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड स्कूलों में 15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। गोरखपुर में भी नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 12 और 13 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। संभल में नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। औरेया में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी है। लखीमपुर खीरी में डीएम के आदेश से 12वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
बिहार की राजधानी पटना में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। पटना में जिलाधिकारी ने नया आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक 13 जनवरी 2026 तक छुट्टी घोषित की है। बच्चों को अत्यधिक ठंड से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है।
राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी Rajasthan School Closed Today
राजस्थान की बात करें तो जयपुर में प्राइमरी से लेकर पांचवी तक 12 और 13 जनवरी को स्कूल में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जालोर में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 12 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। सीकर में कक्षा 5 तक के स्कूल 17 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। हालांकि कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के स्कूल का समय 11 बजे से लेकर 4 बजे तक रहेगा। दौसा जिले में भी 12 जनवरी को 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
पंजाब और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी Punjab Haryana School Closed
पंजाब और हरियाणा में भी स्कूल बंद हैं। पंजाब की बात करें तो राज्य में 14 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। वहीं हरियाणा में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
