Bihar School Closed: बिहार में स्कूलों की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट, घर से निकलने से पहले चेक करें DM का आदेश
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 11, 2026, 03:15 PM IST
Bihar School Closed: बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में पेरेंट्स और छात्रों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि 12 जनवरी को स्कूलोंकी छुट्टी का क्या अपडेट है। बिहार की बात करें तो राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार की बात करें तो यहां भी बच्चों के लिए ठिठुरन भरी ठंड में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि कल यानी 12 जनवरी सोमवार को बिहार में स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है... bihar school closed, bihar school closed tomorrow, bihar school closed due to winter, bihar school closed news today
bihar school closed
Tomorrow School Closed: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में आज 11 जनवरी को तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21 और न्यूतनम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। कई स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है तो कई जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में पेरेंट्स और छात्रों के मन में बस यही सवाल उठ रहा है कि कल यानी 12 जनवरी को स्कूल खुले हैं या फिर बंद। कई जगहों पर प्रशासन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में इस लेख में जानते हैं कि बिहार में 12 जनवरी सोमवार को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है... School Holiday Today, School Closed 12 January, School Closed Tomorrow, Bihar School Closed, bihar school closed 12 January
इस जिले में कल फिर खुलेंगे स्कूल Bihar School Closed Update
बिहार में ठंड में थोड़ी बहुत गिरावट को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिले में सभी स्कूल कल यानी 12 जनवरी को फिर से खोले जाएंगे। हालांकि कुछ समय के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले में सभी सरकारी, निजी, प्री स्कूलों और आंगनबाड़ी केद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन 10 बजे से पहले और शाम 3:30 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेगा।
इन 4 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल Bihar School Closed 12 January
बिहार के 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। बेगूसराय और आरा में 13 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक की क्लासेज बंद रखी गई हैं। वहीं सहरसा और मधेपूरा में 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। बेगूसराय में कक्षा 8वीं से ऊपर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 मिनट तक क्लासेज चलेंगी।
आरा में 8वीं से ऊपर की क्लासेज का समय Arrah School Closed
आरा में कक्षा 8 से ऊपर की क्लासेज 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी। यहां पर भी बोर्ड और प्री बोर्ड से जुड़ी क्लासेज और परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी।
मधेपुरा और सहरसा में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Bihar School Closed Tomorrow
बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मधेपुरा और सहरसा में 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मधेपुरा में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। डीएम अभिषेक रंजन ने पूर्व में जारी आदेश में बदलाव किए गए हैं। आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगे।
सरहसा बेगूसराय और आरा में स्कूल की छुट्टी Begusarai School Closed
सरहसा में भी 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। वहीं बेगूसराय और आरा में भी 13 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
भागलपुर में कल स्कूल बंद या खुले ? Bhagalpur School Closed Tomorrow
भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी ने कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के सभी सरकारी, निजी, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।