Telangana SSC Result 2026 Date And Time: तेलंगाना बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। रिजल्ट को लेकर उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि तेलंगाना एसएससी 10वीं परीक्षा के रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। तेलंगाना एसएससी बोर्ड द्वारा 10वीं की सभी आंसर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। बोर्ड द्वारा छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है, जो कल जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।
कहां चेक करें तेलंगाना एसएससी 10वीं रिजल्ट 2026?
बोर्ड द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट नीचे दी गई दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
- bse.telangana.gov.in
- results.bse.telangana.gov.in
कब हुई थी तेलंगाना एसएससी 10वीं की परीक्षा ?
तेलंगाना 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया था। एक सुबह की शिफ्ट में की गई थी।
कैसे डाउनलोड करें तेलंगाना 10वीं की मार्कशीट
स्टेप 1 - तेलंगाना एसएससी 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव हुए रिजल्ट लिंक 'TS Class 10th Results 2026' पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर छात्र अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 - लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
स्टेप 6 - छात्र अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें ?
रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र रिजल्ट में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, वह रीचेकिंग, रिवैल्युएशन और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद इन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
