एजुकेशन

HPBOSE Result 2026: कब और कैसे देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे, 10वीं-12वीं की मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

HPBOSE Result 2026: एचपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट मई 2026 में जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मार्कशीट hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HPBOSE Result 2026

HPBOSE Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थियों बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लगातार गूगल पर सर्च किया जा रहा है कि Himachal Pradesh Board of School Education द्वारा रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। कब आएगा हिमाचल प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट। मार्च और अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लगभग 1.84 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड परिणामों को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटा है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। आइए अब जानते हैं कब आएगा एचपी बोर्ड रिजल्ट (HP Board Result Kab Aayega), HPBOSE 10th 12th Marksheet कैसे डाउनलोड करें?

कब जारी होंगे HP Board के नतीजे? (HP Board Result 2026)

हिमाचल प्रदेश बोर्ड मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों के पैटर्न को देखें तो बोर्ड अक्सर मई के महीने में ही नतीजे जारी करता है। फिलहाल, शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन (Evaluation) तेजी से किया जा रहा है। कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन होगा और उसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा।

कब हुई थी HPBOSE 10th 12th Exam?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने इस साल परीक्षाओं का सफल संचालन समय पर पूरा किया। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच हुआ था। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक चली थीं।

रिजल्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया (HP Board Marksheet Download)

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-

स्टेप 1 - HP Board Result 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'HPBOSE 10th Result 2026' और 'HPBOSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5 - छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

छात्रों को बता दें कि इंटरनेट पर जारी किया गया रिजल्ट अस्थायी होगा। छात्रों को अपनी असली मार्कशीट परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह बाद में 'पुनर्मूल्यांकन' (Re-evaluation) के लिए भी आवेदन कर सकेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article