एजुकेशन

Summer Vacation In Schools 2024: नोट करें! इस दिन से बिहार, पंजाब, हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां

Summer Vacation In Bihar, Patna, Punjab, Chandigarh, Haryana Schools 2024: हाल ही में दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में समर वेकेशन की तारीख घोषित की गई है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि बिहार, पंजाब, हरियाणा, नोएडा, चंडीगढ़ और गुड़गांव के स्कूल में कब से कब तक समर वेकेशन है।

Image

Summer Vacation In Schools 2024: यहां देखें बिहार, पटना, पंजाब में समर वेकेशन की डेट

Summer Vacation In Bihar, Patna, Punjab, Chandigarh, Haryana Schools 2024: अप्रैल की शुरुआत के साथ गर्मी ने दस्तक दे (Summer Vacation In Bihar) दिया है। साथ ही देशभर के लगभग सभी राज्यों में नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ छात्रों को गर्मी की छुट्टियों को लेकर भी बेसब्री बढ़ने (Summer Vacation In Punjab) लगी है। हाल ही में दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्कूल कैलेंडर जारी (Summer Vacation In Haryana) किया है। इस कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट्स भी घोषित कर दी (Summer Vacation In Chandigarh) गई हैं। देश की राजधानी में 11 मई से 30 जून 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद से अन्य राज्यों के छात्रों ने लगातार समर वेकेशन की डेट को लेकर सर्च करना शुरू कर दिया है। यहां आप जान सकते हैं कि बिहार, पंजाब, हरियाणा, नोएडा, चंडीगढ़ और गुड़गांव के स्कूल कब से कब तक बंद रहेंगे।

Bihar School Summer Vacation: बिहार के स्कूल में समर वेकेशन

बीते दिनों बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया था। यहां 15 अप्रैल से 15 मई 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे यानी कुल 30 दिनों तक स्कूल में गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।

Punjab School Summer Vacation: पंजाब के स्कूल में समर वेकेशन

बता दें पंजाब के स्कूलों में अभी आधिकारिक तौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य के सभी स्कूलों में 1 जून से 2 जुलाई 2024 तक समर वेकेशन रहेगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Chandigarh School Summer Vacation: चंडीगढ़ के स्कूल में समर वेकेशन

बीते दिनों शिक्षा विभाग चंडीगढ़ ने सरकारी और सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया था। यहां इस बार 23 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे यानी कुल 39 दिन की छुट्टी रहेगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article