एजुकेशन

UPCISB Recruitment 2026: इस विभाग में 2085 पदों पर बंपर वेकेंसी, जानें कब है आवेदन की आखिरी तारीख ?

UPCISB ने 2085 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Image

UPCISB Recruitment 2026

UPCISB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए काफी शानदार मौका है। लखनऊ स्थित UP Co-Operative Institutional Service Board (UPCISB) ने साल 2026 के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 2085 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें असिस्टेंट, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, इंजीनियर और मैनेजर समेत कई पद शामिल हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित को-ऑपरेटिव बैंक के नियमों के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

देखें भर्ती की डीटेल

  • आयु सीमा (01.01.2026 तक): 21 – 40 वर्ष (दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयु: 55 वर्ष)
  • आयु में छूट: 5 वर्ष (SC/ST/OBC/खेल/सरकारी कर्मचारी), 15 वर्ष (दिव्यांगजन), पूर्व सैनिक (नियमों के अनुसार)
  • शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन / B.Com / इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / B.E/B.Tech (पद-वार विस्तृत योग्यता अधिसूचना में दी गई है)
  • राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक
Also Read: Govt. Jobs 2026: अप्रैल तक खत्म हो जाएंगी ये 5 सरकारी वेकेंसियां, बिना समय गंवाएं जल्द करें अप्लाई

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पहले से पूरी अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

UPCISB मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट https://upcisb.upsdc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर UPCISB भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • अब लिंक पर आवेदन पत्र जमा करें।
  • दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

कब है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख ?

सबसे जरूरी बात ये है कि आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी 15 मई 2026 ही है ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। ये भर्ती उत्तर प्रदेश में सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने का एक बड़ा मौका माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये काफी अच्छी मौका है, जिसमें अलग-अलग स्तरों के पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article