एजुकेशन

SSC Stenographer Answer Key 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर टियर 1 आंसर-की, ssc.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC Stenographer Answer Key 2023, SSC Stenographer Tier 1 Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया गया था।

Image

SSC Stenographer Answer Key 2023

SSC Stenographer Answer Key 2023, SSC Stenographer Tier 1 Answer Key 2023 Date: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर परीक्षा की आंसर-की (SSC Stenographer Answer Key 2023) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC Stenographer Exam 2023: कब हुई टियर 1 परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्टेनोग्राफर के कुल 1207 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रेड सी के 93 पद और ग्रेड डी के 1114 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट नवंबर में घोषित किए जाने की संभावना है।

SSC Stenographer Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर-की अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, आंसर-की और रिजल्ट की तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to Download SSC Stenographer Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्टेनोग्राफर टियर 1 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी टियर 1 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer Passing Marks 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना अनिवार्य है। ‌जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक हासिल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article