एजुकेशन

SSC MTS Admit Card 2022: एसएससी एमटीएस टियर 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड, ssc.nic.in से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 11:26 PM IST

SSC MTS Exam 2022, SSC MTS Tier II Admit Card 2022, SSC MTS Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एमटीएस टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी होगा। टियर 2 परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

Image

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा।

Photo : iStock

SSC MTS Tier II Exam 2022 Date, SSC MTS Tier II Admit Card 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC MTS Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 6 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी। इससे पहले टियर 1 परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा का रिजल्ट 17 अक्टूबर को जारी किया गया। ध्यान रहे कि केवल‌ टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

SSC MTS Tier II Admit Card 2022: जल्द आएगा एडमिट कार्ड

एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा में केवल‌ 10 दिन बचे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC MTS Tier II Exam 2022 Admit Card

  • सबसे पहले अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर एसएससी एमटीएस टियर 2 एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

SSC MTS Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article