एजुकेशन

SSC JHT Paper II Exam 2022: जारी हुई टियर 2 परीक्षा की तारीख, ssc.nic.in पर चेक करें नोटिस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 7, 2022, 02:28 PM IST

SSC JHT, JT, SHT Exam 2022, SSC JHT Paper II Exam Date 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए टियर 2 परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है।

Image

अभ्यर्थी ssc.nic.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।

Photo : iStock

SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper II Date, SSC JHT Paper II Exam 2022 Date: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए पेपर II की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पेपर I में सफलता हासिल की है, वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

SSC JHT Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पेपर II का आयोजन 4 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। इससे पहले पेपर I अक्टूबर में हुआ था। वहीं, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 6 अक्टूबर को जारी की गई और फाइनल आंसर की 16 नवंबर 2022 को अपलोड होगा। जबकि, रिजल्ट की घोषणा 3 नवंबर को की गई थी। अब टियर 1 परीक्षा में सफल 3224 अभ्यर्थियों को टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा।

SSC JHT Tier II Exam 2022: कब आएगा एडमिट कार्ड

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।‌ ध्यान रहे कि परीक्षा में एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

How to download SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper II Admit Card 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर SSC JHT Tier II Exam 2022 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

SSC JHT Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

जूनियर ट्रांसलेटर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। ‌जबकि, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए 44900 रुपए से 142400 रुपए तक वेतन मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article