SSC JHT Admit Card 2023, SSC JHT Paper II Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर 2 का एडमिट कार्ड (SSC JHT Paper II Admit Card 2023) आज यानी 20 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने टियर 1 परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JHT Paper II 2023 Date: कब होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर 2 का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में ट्रांस्लेशन और निबंध से 200 अंकों के सवाल होंगे। इन सवालों को करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
SSC JHT Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
आयोग ने पेपर 2 का एडमिट कार्ड फिलहाल कुछ ही क्षेत्रों के लिए जारी किया है। अन्य क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SSC JHT Admit Card 2023
- एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पेपर 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JHT Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन
सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आयोगी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
