SSC JE Answer Key 2023 Released: एसएससी जेई टियर 1 की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JE Tier 1 Answer Key 2023) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) टियर 1 परीक्षा की आंसर की जारी (SSC JE Tier 1 Answer Key) कर दी है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें इस बार एसएससी जेई टियर 1 की परीक्षा 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Tier 1 Answer Key 2023 Download
- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC JE Tier 1 Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।
