एजुकेशन

SSC JE Final Result 2024: जारी हुआ एसएससी जूनियर इंजीनियर फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

SSC JE Final Result 2024: एसएससी जेई परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

Image

SSC JE Final Result 2024

SSC JE Final Result 2024: एसएससी जेई परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (SSC Junior Engineer Final Result 2024) आज यानी 3 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

SSC JE Final Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एसएससी जेई परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

How to download SSC JE Result 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेई फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में लाइव स्टॉक असिस्टेंट के 2041 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

SSC JE Qualifying Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1701 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article