एजुकेशन

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड कब व कैसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 06:17 PM IST

Bihar Police Constable Admit Card 2022: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 में जो लोग शामिल होना चाहते हैं, उन्हें लेकर बड़ा अपडेट जारी होने वाला है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल बहुत जल्द पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगा जारी
  • परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर को किया जाएगा
  • एग्जाम सुबह 10 से 12 के बीच सिर्फ एक पाली में आयोजित की जाएगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 में जो लोग शामिल होना चाहते हैं, उन्हें लेकर बड़ा अपडेट जारी होने वाला है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल बहुत जल्द पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। हाल ही में एक अधिसूचना जारी हुई थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि परीक्षा 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने खुद को पंजीकृत किया है, वे जल्द ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए प्रवेश पत्र किस दिन आएंगे, इसके लिए वास्तविक तारीख नहीं पता, लेकिन आमतौर पर ंप्रतियोगिता परीक्षा से हफ्ता 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है, मीडिया रिपोर्ट की भी मानें तो अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे आधिकारिक साइट से चेक किया जा सकेगा। बता दें, एडमिट कार्ड को जांचने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार रहने की जरूरत है।

जाने परीक्षा के बारे में

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जो विज्ञप्ति जारी हुई है, उसके अनुसार, परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल एक

पाली में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।

बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कैसे देखें

  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर निषेध विभाग (Prohibition Dept.) टैब पर जाएं
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है - Important Notice: Regarding Prohibition Constable Written Exam Scheduled on 16.10.2022, e-Admit Card and Instruction of OMR for Convenience of Candidates. (Advt. No. 01/2022)
  • अधिसूचना स्क्रीन पर खुल जाएगी।
परीक्षा के दौरान रखें इस बात का ख्याल

अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और उनके साथ एक वैध आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा। इसके साथ ही उन्हें परीक्षा केंद्र पर 2 हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जाने होंगे। इनके अभाव में परीक्षा में बैठने की अनुमती नहीं दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article